,खुशी नगर पटेल वार्ड में चल रही श्रीमद भागवत कथा
नरसिंहपुर के स्टेशन के पास खुशी नगर पटेल वार्ड में श्रीमद भागवत कथा दिनांक 5 अप्रेल से 11 अप्रेल तक कथा एवं हवन भंडार 11 अप्रेल को होने जा रहा है। आज कथा के चतुर्थ दिवस में भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया।
कन्हैया के जन्मोत्सव में सभी श्रोताओं ने नाच गाने के साथ बधाई दी एवं पंचम दिवस में भगवान की बाल लीलाओं का बर्णन कथा वाचक, पंडित सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के मुखारविंद से रसपान कराई जाएगी जिसमें कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा
एवं मुख्य यजमान के रूप में पार्वती बाई सराठे,प्रशांत, नेहा सराठे,वैष्णवी,ओम सराठे परिवार….
सभी धर्मप्रेमी बन्दुओं से निवेदन है भगवान की कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाये