2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सुभाष पार्क चौराहे पर स्कूल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर मेहरागांव के ग्रामीण बैठेंगे उपवास पर ।
नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के सुभाष पार्क चौराहे पर ग्राम मेहरागांव की सरपंच माया विश्वकर्मा व ग्रामीणों द्वारा मेहरागांव के जर्जर स्कूल भवन के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर एक दिवसीय उपवास पर बैठेंगे । महत्वपूर्ण यह है कि उक्त जर्जर स्कूल के पुनर्निर्माण को लेकर उनके द्वारा जनसुनवाई में पूर्व में अनेक आवेदन दिए जा चुके हैं जिनपर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही शासन प्रशासन स्तर पर नहीं की गई है ।