चोरी गई तेल, दाल, ड्रायफ्रूट्स एवं अन्य किराना सामान कीमती करीबन 25,000 रू. बरामद
एंकर – नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना में प्रार्थी आजाद गुप्ता निवासी सालीचौका की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 331 (4), 305 (a) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर गठित की गयी थी विशेष टीम। वहीं सी.सी.टी.व्ही. फुटेज एवं मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया अज्ञात शातिर चोर..
जिसमें आरोपी रमेश उर्फ भूरा रजक निवासी करेली को पकड़ा। जिसमें चोरी गई तेल, दाल, ड्रायफ्रूट्स एवं अन्य किराना सामान कीमती करीबन 25,000 रू. जप्त किए। आरोपी के विरुद्ध धारा 331 (4), 305 (ए) बी.एन.एस. अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
उक्त आरोपी की पतासाजी एवं मशरूका बरामदगी में अति. पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया, अनु. अधिकारी पुलिस, गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, चौकी प्रभारी सालीचौका उप निरीक्षक वर्षा धाकड़, प्रधान आरक्षक करन सिंह, आरक्षक हरिशंकर पटवा, राजेन्द्र धाकड़, जमना प्रसाद रजक, हरिशंकर, अक्षय श्रीवास्तव, सैनिक हेमराज सिंह की सराहनीय भूमिका रही।