नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज महाराज जी और कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय सचिव श्री दलपत सिंह कुशवाहा,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय दुबे, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्री रोहित पटेल, प्रदेश महासचिव श्री अतुल चौरसिया, श्री आकाश नामदेव, ने रविवार को बजरंग वार्ड 17 में बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। श्री अस्सू नेमा नें बताया की इस अभियान के तहत जिले के सभी सभी पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। यह अभियान जिले में 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम एएनएम शबाना खान एवं वार्ड के बड़ी सख्या स्थानीय जन मौजूद रहे l