असहाय , गरीबो की दुआये स्वर्ण चांदी से बढ़कर – मुकेश बसेड़िया
गाडरवारा। समाज सेवा में सदा अग्रणी रहने वाले नगर के वरिष्ठ समाजसेवी व परशुराम सेना म प्र के जिला अध्यक्ष मुकेश बसेडिया ने गतवर्षो की भांति इस वर्ष भी दुर्गम वनाँचल ग्रामों मे आदिवासियों भाइयों को दीप सामग्री वितरण कर उन्हें दीपावली की खुशियां प्रदान की । उन्होंने धनतेरस से ही क्षेत्र के अति दुर्गम सुदूर वनांचल के बेरबन,पीपला ,टोला, कुक्लोर,छीरई ,पिपरिया,
आफ़तगंज,गंगडोर, हरसुआ, आदि वन ग्रामो के आदिवासियो को दीपावली उत्सव मनाने हेतु दीपक तेल ,बाती ,प्रसादी ,माँ लक्ष्मी के छायाचित्र प्रदान किये।

उन्होंने वृद्धजनों, युवाओं एवं महिलाओ ,को साड़ियां,नवीन वस्त्र व गर्म कपड़े,कंबल, रुमाल, कुर्ता धोती कंबल आदि भेंट किये। इसके अलावा बच्चों को वस्त्र, पठन लेखन शिक्षण सामग्री सहित, पटाखे, खिलौने,टॉफी, श्रृंगार आदि भेंटकर उनके चेहरों पर खुशियां लाकर अनूठी मिसाल कायम की। विदित हो कि इस कार्य के लिए उन्होंने सतत तीन दिन दूरस्थ अतिशय दुर्गम स्थानों पर खड़ी चढ़ाई पारकर दीप उत्सव के लिये सामग्री पहुंचाई।तथा नशे से दूर रहने व बच्चों को शिक्षित करने की शपथ दिलाई
यहाँ उल्लेखनीय है कि मुकेश बसेडिया विगत अनेक वर्षों से स्वयं के खर्चे पर दुर्गम पहाड़ो पर बसे ग्रामो में सतत सर्दी काल मे ठंड से ठिठुरते हुए लोगो को कंबल, मच्छरदानी, राशन, वस्त्र आदि वितरण करते आ रहे हैं तथा वनांचल ग्रामों में लगभग ग्यारह वर्षों से दीपावली के साथ साथ सभी बड़े त्योहार आदिवासियों के साथ मनाते है। उपरोक्त सेवा कार्य में प्रिंस बसेड़िया, तनुश्री बसेड़िया, मनोज भारिया, कडोरी भारिया, गुड्डू भारिया आदि का योगदान विशेष योगदान रहा।
उक्ताशय जानकारी देते हुए बसेड़िया ने कहा कि मेरे लिए गरीबो, असहाय, व मासूम बच्चों की सेवा व मुस्कान सोना चांदी से भी बढ़कर है ,क्योकि यही सेवा का फल मरणोपरांत साथ जाता है ,वाकी तो इसी धरा पर रह जायेगा
