“
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी की होगी विशेष उपस्थिति।
गाडरवारा। शहर की समस्त दुर्गा उत्सव समिति को होने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु एक मंच पर लाने के प्रयास के साथ “माई की महापंचायत” नामक मंच का विगत दिवस गठन किया गया। जिसके माध्यम से पुलिस प्रशासन को निम्न बिंदुओं में सहयोग हेतु ज्ञापन सौंपा दिया गया था। जिसके परिपालन “नवरात्रि सुरक्षा दल” के आई कार्ड अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रत्नेश मिश्रा की विशेष उपस्थिति में थाना प्रभारी विक्रम रजक और माई की महापंचायत के माध्यम से कल दिनांक 25 सितम्बर को दोपहर 12 बजे अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय से वितरित किए जायेगे। जिन समितियों ने माई की महापंचायत के माध्यम से अपनी समिति का पंजीयन कराया है उनके अध्यक्ष एवं पदाधिकारी को यह कार्ड सौंपे जायेगे। इस कार्ड के माध्यम से पुलिस प्रशासन और दुर्गा उत्सव समिति के बीच सामंजस बनाते हुए यातायात व्यवस्था के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था में सहभागिता दर्ज कराना मुख्य उद्देश्य है।
