थाना गाडरवारा की “ऑपरेशन ईगल क्लो” के तहत पुलिस की कार्यवाही,06 प्रकरणों में फरार 02 स्थाई वारंटी किए गये गिरफ्तार,06 स्थायी वारंट तामील
अशोक विश्वकर्मा/ गाडरवारा! पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लंबे अरसे से लंबित चल रहे स्थाई वारंटों एवं गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक के नेतृत्व में वारंट की शत-प्रतिशत तामीली हेतु थाना गाडरवारा से विशेष टीम का गठन किया गया ।
ज्ञात हो कि में डीजल चोरी के आरोपीगण वर्ष 2021 से फरार चल रहे थे । माननीय न्यायालय गाडरवारा द्वारा फरार आरोपीगणों के स्थाई वारंट जारी किये गये थे । थाना गाडरवारा की पुलिस टीम के द्वारा स्थाई वारंट तामील के अथक प्रयास करते हुए, प्रकरण क्र.222/21,224/21,225/21 धारा 379,34 भा.द.वि. में फरार चल रहे स्थाई वारंटियों को राहुल नगर, थाना सतलापुर,जिला रायसेन से गिरफ्तार कर 06 स्थायी वारंट तामील कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
नाम वारंटी :-
· अरूण पिता रामाधार निवासी मंडीद्वीप जिला रायसेन
· अर्जुन पिता कावल सिंह सिख निवासी इंद्रा नगर थाना मंडीदीप जिला रायसेन
कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:-
· उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, जिसमें प्रधान आरक्षक परमानंद,आरक्षक उत्तम उचाड़िया,सृजल भार्गव,कुलदीप सिकरवार,करन सिंह,महिला आरक्षक ज्योति दुबे,कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही ।
