मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर नरसिंहपुर मे हुआ भव्य समारोह- मंत्री प्रहलाद पटैल और मंत्री राव उदय प्रताप सिंह रहे मुख्य अतिथि
अशोक विश्वकर्मा/ गाडरवारा! नरसिंहपुर! जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम ग्राउंड में शुक्रवार को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का 70वां समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल और स्कूल शिक्षा और परिवहनए मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का शुभारंभ राष्ट्रगान जन- गण- मन के साथ हुआ तदुपरांत स्कूली छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया महारानी लक्ष्मीबाई कुउमावि, सांदीपनी और जनजातिय बालिका छात्रावास की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने जनसमुदाय
को संबोधित करते हुए कहा कि “मेरा मध्य प्रदेश- हमारा मध्य प्रदेश” की भावना के साथ राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार “सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है इस अवसर पर मंत्रीद्वय जिले के विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभागीय उपलब्धियां की सराहना की कार्यक्रम का समापन मध्य प्रदेश गान के साथ हुआ कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम में विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, विधायक श्री महेंद्र नागेश, पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष राम स्नेही पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज जी दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोडिया,
उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेंद्र पटेल, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
