गाडरवारा। गत दिवस दीपावली के अवसर पर समीपी ग्राम सांगई मे माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने उनके विद्यालय एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के पूर्व एवं वर्तमान दिव्यांग छात्र छात्राओं के घर जाकर उन्हें दीपावली के पटाखे एवं मिठाईयाँ भेंट कर खुशियाँ दीं।

विदित हों कि श्री पटैल वर्ष 2019 से प्रतिवर्ष दीपावली पर विद्यालय के दिव्यांग बच्चों के घर जाकर उन्हें सामग्री भेंटकर खुशियाँ देते है। इस अवसर पर श्री पटैल ने बताया कि दीपावली का पर्व खुशियाँ लेकर आता है ऐसे मे इस खुशी से दिव्यांग बच्चे वंचित न रहें एवं वे भी अन्य बच्चों की तरह दीपावली की खुशियों मे शामिल हो इसी उद्देश्य को ध्यान मे रखकर उनके घर पहुँचकर उन्हें सामग्री प्रदान की जाती है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र अर्जुन केवट, राजा केवट आदि साथ रहे
