शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु गाडरवारा नगर में किया गया था फ्लैग मार्च
दर्शनार्थियों के आवागमन हेतु शाम 8 बजे से नगर में होगा “नो-व्हीकल जोन”,
सी.सी.टी.व्ही. कैमरों की निगरानी में होंगे त्यौहार
गाडरवारा! पुलिस द्वारा नवरात्र एवं दशहरा पर्व को दृष्टिगत रखते हुये, त्यौहार को शांति पूर्वक सौहर्द के वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर ऋषिकेश मीणा ने निर्देशन में दिनांक 25/09/2025 की शाम नगर में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा रत्नेश मिश्रा एवं थाना प्रभारी गाडरवारा विक्रम रजक के नेतृत्व में गाडरवारा पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया था
नवरात्रि पर्व के अवसर पर गाडरवारा नगर में आस-पास के कस्बों एवं गाँव से दर्शनार्थियों का आवागमन होने से दिनांक 26/09/2025 से 03/10/2025 तक शाम 8 बजे से भीड़ सामान्य होने तक गाडरवारा नगर के मुख्य मार्ग पलोटनगंज-पानी की टंकी-पाठक तिराहा-चावड़ी-पुरानी चौकी-झंडा चौक-नया बस स्टैंड-पुरानी गल्ला मंडी-पुराना बस स्टैंड तक दो-पहिया एवं चार-पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा । साथ ही आगामी दशहरा त्यौहार तक नगर में भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे । “नो-व्हीकल जोन” में प्रवेश करने वाले वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जायेगी ।

जनसहयोग के माध्यम से नगर के मुख्य मार्गों एवं चौराहों पर अब तक कुल 53 सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगाए जा चुके है । नवरात्रि पर्व पर मनचलों एवं असामाजिक तत्वों पर सी.सी.टी.व्ही. से सतत निगरानी रहेगी । नगर में अभद्रता,उपद्रव करने वालों के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।