गाडरवारा ! मध्य प्रदेश किसान सभा गाडरवारा के तहसील अध्यक्ष लीलाधर वर्मा एवं महासचिव देवेंद्र वर्मा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संयुक्त किसान मोर्चे के आव्हान पर 15अक्टूबर को सालीचौका में पुलिस चौकी प्रभारी सालीचौका को, आदिवासी एकता महासभा के पवन ठाकुर द्वारा चीचली थाना प्रभारी को इसी तरह किसान सभा के राजेंद्र राजपूत द्वारा थाना प्रभारी गाडरवारा में मुख्यमंत्री के नाम 10सूत्रीय प्रदेश स्तरीय के अलावा स्थानीय मांगो का ज्ञापन सौंपा जाएगा। देश के साथ मध्यप्रदेश के किसानों की लगातार खराब होती स्थिति पर चर्चा करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा मध्यप्रदेश की एक बैठक गुरूवार 9 अक्टूबर को शाकिर सदन भोपाल में हुई । भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता और मध्यप्रदेश किसान सभा (शाकिर सदन) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रह्लाद वैरागी के संयोजन में हुई बैठक ने अतिवृष्टि की तबाही के शिकार हुए किसानो के प्रति सरकार के गैरजिम्मेदार रवैये, मूंग उत्पादक किसानों का अभी तक भुगतान न किए जाने,खाद के गहराते और लगातार जारी सकट, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी करवाने में पूरी तरह असफल रहने और अब भावान्तर के नाम पर किसानों को ठगते हुए अडानी और मुट्ठीभर बड़ी खरीद कंपनियों की कमाई की व्यवस्था करने, बिजली न आने के बावजूद भारी बिल थमाए जाने और स्मार्ट मीटर थोपने, लैंड पूलिंग और मनमाने तरीके से कृषिभूमि के अधिग्रहण और किसानो आदिवासियों की बेदखली करने जैसे हालात पर चर्चा की ।
संयुक्त किसान मोर्चे ने दर्ज किया है कि इन सबके चलते मध्यप्रदेश में किसानों की आत्महत्या बढ़ती जा रही हैं, हाल ही में कुछ सोयाबीन किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हुए हैं । इस सबके बाद भी सरकार की ओर से कोई कदम तक नहीं उठाये जा रहे हैं । यह स्थिति तब है जबकि देश के कृषि मंत्री इसी प्रदेश के हैं ।
वर्तमान मुख्यमंत्री ने अपने अब तक के कार्यकाल में एक बार भी किसान प्रतिनिधियों से मुलाक़ात का समय नहीं निकाला है ।
*किसानों और ग्रामीण आबादी को इस बुरी स्थिति से बाहर लाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चे ने न निर्णय लिया है कि मोर्चे की ओर से एक प्रदेश भर में 15अक्टूबर को प्रदेश के जिला तहसील से लेकर हर स्तर पर ज्ञापन मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश को भेजा जाएगा और उनसे अविलम्ब किसानों से चर्चा करने तथा किसानों के मुद्दों पर समाधान निकालने का आग्रह किया जाएगा । जिसमें 10 दिन के अंदर सकारात्मक कार्यवाही करने की मांग की जाएगी कार्यवाही न होने पर 27अक्टूबर को राजधानी में प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदेश बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव बादल सरोज, बी के यू (टिकैत) के अनिल यादव, मप्र किसान सभा (शाकिर सदन) के प्रहलाद वैरागी, किसान जाग्रति संगठन के इरफान जाफरी, बी के यू (महाशक्ति) के प्रदेश अध्यक्ष राम जगदीश दांगी सहित अनेक किसान नेता उपस्थित थे । कई कारणों से इस बैठक में न आ सके आराधना भार्गव (किसान संघर्ष समिति), अखिलेश यादव (मप्र किसान सभा बी टी आर भवन) मनीष श्रीवास्तव (आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन), बाबूसिंह राजपूत (क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन) , विजय कुमार (आल इंडिया किसान क्रांतिकारी सभा), बुद्धसेन सिंह गोंड / (मप्र आदिवासी एकता महासभा)
नरसिंहपुर जिले के किसान संगठनों से आव्हान
संयुक्त किसान मोर्चा मध्य प्रदेश सभी जिलों के किसानों, किसान संगठनों से अपील है वे सभी प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार पर दबाव बनाए ।
