गाडरवारा – अग्रवाल समाज के महिला मंडल के तत्वाधान में नवरात्रि के पावन पर्व पर स्थानीय सुखदेव भवन में गरबा का आयोजन किया गया
जिसमें सर्वप्रथम आमंत्रित अतिथियों एवं सभी प्रतिभागी एवं समाज की वरिष्ठ जन द्वारा माताजी की आरती की गई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गाडरवारा विधानसभा की लोकप्रिय पूर्व विधायक श्रीमती साधना जी
स्थापक का स्वागत महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती सुप्रिया अग्रवाल द्वारा पुष्प गुच्छ ओर चुनरी उड़ा कर सम्मान किया गया
विशेष अतिथि में अग्रवाल महासभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रंजना अग्रवाल, लायंस क्लब के अध्यक्ष श्रीमती मधुमती चौहान, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा काबरा, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्रीमती पूजा तिवारी, राजपूत समाज की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता बड़कुर के साथ अन्य महिलाएं भी उपस्थित थी

सभी मंच आसीन अतिथियों का स्वागत अग्रवाल महिला मंडल के सदस्यों द्वारा तिलक लगाकर एवं फूलों का गुलदस्ता प्रदान करके स्वागत किया
श्रीमती साधना जी स्थापक ने कहा गरबा नृत्य का उद्देश्य देवी की पूजा करना है इसे देवी के गर्भ में छपी ऊर्जा और शक्ति को प्रकट करने का माध्यम माना जाता है ,
यह एक अनुष्ठानिक और भक्ति नृत्य जो ऊर्जा और शक्ति की पूजा के लिए समर्पित है साथी डांडिया नृत्य बुराई को मिटाने के लिए अच्छाई के लिए संघर्ष का प्रतीक है,
जिला अध्यक्ष श्रीमती रंजना अग्रवाल ने आयोजक मंडल को सफलतम कार्यक्रम के लिए बधाई दी
गरबा में समाज की महिलाओं और बेटियों द्वारा में सुंदर-सुंदर वस्त्र एवं श्रृंगार करके हाथों में डांडिया लेकर नृत्य कर देवी मां की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस समय दर्शक के रूप में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ जन एवं महिलाएं उपस्थित थी
कार्यक्रम के अंत में गरबा प्रशिक्षण देने वाली श्रीमती प्रीति शाह जी को स्मृति चिन्ह समाज के अध्यक्ष श्री नरेंद्र अग्रवाल द्वारा दिया गया भेंट किया गया
कार्यक्रम को उनको सफल बनाने में महिला मंडल उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल , उपाध्यक्ष श्रीमती रंजीता खजांची , सचिव श्रीमती प्रियंका अग्रवाल कोषाध्यक्ष श्रीमति शिखा अग्रवाल, सहसचिव शिल्पी गुप्ता
ने अथक प्रयास किया,
कार्यक्रम का संचालन अग्रवाल समाज के उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल द्वारा किया गया
