नरसिंहपुर –
विगत दिवस 05.10.2025 रविवार को पी जी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम हॉल में अखिल भारतीय गोस्वामी सभा का राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष एवं नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष
श्री महंत श्री प्रीतम पुरी जी गोस्वामी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में रुद्रांश पुरी गोस्वामी एवं टीम द्वारा मां सरस्वती,गणेश जी की वंदना कर स्वागत गीत गाकर समस्त अतिथियों को मंच से पूजन कर मंच पर स्थान सुनिश्चित कराया।तत्पश्चात श्री महंत प्रीतम पुरी जी द्वारा मंच से कार्यकम का प्रस्ताव पारित किया,जिसमें सभी ने ताली बजाकर मंच पर बैठे सभी अतिथियों का सम्मान किया।अतिथि रूप में सर्व श्री राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बालकृष्ण जी पर्वत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र गिरी जी, राष्ट्रीय सचिव श्री महंत पवन गिरी जी , राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री लक्ष्मण गिरी जी , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री बिपिन यति जी प्रदेश अध्यक्ष श्री रूपनारायण गिरी जी ,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनूप गिरी जी श्री सत्यराज जी रीवा,संगठन मंत्री श्री बबलू गिरी जी रीवा ,प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमति कविता गोस्वामी जी ,प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री महेंद्र गिरी जी प्रदेश संरक्षक श्री रतन गिरी जी , प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष श्री के ,के गोस्वामी जी , श्री कमल गिरी जी कथा वाचक इंदौर ,श्री कृष्णा गिरी जी कथा वाचक जबलपुर

,श्री ब्रह्म गिरी जी कथा वाचक तेंदूखेड़ा,श्री दामोदर गिरी जी नरसिंहपुर श्री केशर पुरी जी गाडरवारा, श्री संतोष पुरी जी खुलरी, श्री शरद पुरी जी होशंगाबाद,श्री अमरीश गिरी जी जबलपुर,श्री इंद्र गिरी जी जबलपुर, और भी अन्य जिले सिवनी,मंडला,जबलपुर,
होशंगाबाद, भोपाल, एवं नरसिंहपुर जिले के गांव शहर से सभी सामाजिक बंधुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता दी।सभी अतिथियों का सम्मान साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह फूलमाला से सम्मान किया ,समाज के सभी होनहार बच्चे,बच्चियों का मेडल एवं प्रमाण पत्र सभी अतिथियों के द्वारा प्रदान कर सभी बच्चों का हौसला बढ़ाया,प्रदेश कार्यकारणी में नई नियुक्ति श्री के के गोस्वामी जी, प्रदेश सहसचिव श्री इन्द्र पुरी गोस्वामी जबलपुर को कराई एवं जिले की महिला कार्यकारणी का भी गठन कराया।जिसमें जिले से महिला जिला अध्यक्ष श्रीमति प्रेमलता गोस्वामी नरसिंहपुर ,सचिव श्रीमती प्रियंका गोस्वामी नरसिंहपुर, उप सचिव श्रीमती पिंकी गोस्वामी गाडरवारा और तहसील से नरसिंहपुर से श्रीमती साधना गोस्वामी ,करेली से श्रीमती रंजीता गोस्वामी,गाडरवार से श्रीमती पूनम गोस्वामी ,गोटेगांव से श्रीमती संजू गोस्वामी को स्मृति चिन्ह देकर जवाबदारी सौंपी,आमंत्रित सभी सम्माननीय अतिथियों ने अपने उद्वोधन कर समाज हित में अपनी बात रखी और सभी सामाजिक बंधुओं ने बात स्वीकार की,मंच संचालन एडवोकेट श्री देवेंद्र पुरी जी द्वारा कर कार्यक्रम को सफल बनाया,इस कार्यकम को सफल बनाने में विशेष सहयोग श्री महंत प्रीतम पुरी जी,श्री साहब पुरी,श्री जितेंद्रपुरी,दिनेशपुरी,देवेंद्र पुरी करेली,गोविंद पुरी,अरविंद गिरी,भूपेंद्र गिरी वरहेंटां, गजेंद्र गिरी सर्रा,संतोष पुरी गाडरवारा,ने दिया, आभार प्रदर्शन श्री साहब पुरी जी द्वारा किया,अंत में सभी भोजन प्रसादी ग्रहण कर कार्यकम को सफल बनाया।

जिला मीडिया प्रभारी संतोष पुरी गोस्वामी करेली की रिपोर्ट,,,,,