Oplus_16908288
आरआरआर पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट में दिखाया हुनर
नरसिंहपुर। आरआरआर पब्लिक स्कूल में ताइक्वांडो बेल्ट उत्तीर्ण परीक्षा का आयोजन नरसिंहपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन एवं स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर 4 से 7 वर्ष आयु वर्ग के 35 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए येलो बेल्ट हासिल की। प्रतिभागियों ने पंच, किक और आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें प्रदर्शित कर सभी को प्रभावित किया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन से आए परीक्षक आशिक रसूल एनसीएल, सिंगरौली ने बच्चों की प्रतिभा देखकर सराहना की और पूमसे प्रस्तुति पर विशेष बधाई दी। उन्होंने बच्चों को ताइक्वांडो के मूल कौशल और आत्मरक्षा विधा का प्रशिक्षण भी दिया। परीक्षा स्कूल के स्पोर्ट्स लीड गौरव नेमा के निर्देशन में संपन्न हुई। इस अवसर पर स्कूल संचालिका प्रियांशी राय ने आयोजन की सफलता पर पूरी टीम की सराहना की।