Oplus_16908288
नरसिंहपुर। ऑल इंडिया लीनेस क्लब सी एम-1 संपदा, एरिया 9 के अंतर्गत एरिया ऑफिसर लीनेस सुनीता जाटव जबलपुर का आधिकारिक दौरा एवं एरिया 9 कॉन्फ्रेंस मनाया गया। एरिया ऑफिसर सुनीता जाटव के साथ जिले की पदाधिकारी डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनीता कपूर, अंजू कटारे, दीपा घई, रश्मि जैन एवं मीरा अग्रवाल सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों की समीक्षा प्रस्तुत की गई तथा भविष्य की योजनाओं पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। एरिया कॉन्फ्रेंस के दौरान क्लबों की गतिविधियों का प्रदर्शन एवं उपलब्धियों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर लीनेस वीरांगना क्लब नरसिंहपुर की ओर से अध्यक्ष सविता महोबिया एवं क्लब की सदस्याओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष सविता महोबिया ने बैनर प्रेजेंटेशन किया। सचिव पूनम धुर्वे द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। स्क्रैपबुक के माध्यम से क्लब की वार्षिक गतिविधियों की प्रस्तुति दी गई तथा कोषाध्यक्ष रजनी राजोरिया ने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस आयोजन में नरसिंहपुर से विशेष रूप से पूर्व अध्यक्ष पूनम जैन, संरक्षक अर्चना राय, मल्टीपल डायरेक्टर एवं संरक्षक रूपकला कटारे, सचिव पूनम धुर्वे, कोषाध्यक्ष रजनी राजोरिया तथा प्रीति गोस्वामी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने नरसिंहपुर क्लब की सराहना की।