साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 10 पुलिस कर्मी नगद पुरस्कार से सम्मानित आरक्षक बालकृष्ण रघुवंशी व आ. शिवम पटेल गाडरवारा से हुए सम्मानित
अशोक विश्वकर्मा/गाडरवारा!
नरसिंहपुर! जिले में साइबर फ्रॉड के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर गठित विशिष्टि टीम ने 180 संदिग्ध खातों को म्यूल अकाउंट के रूप में चिन्हित किया, जिनसे करीब 15 करोड़ का लेनदेन हुआ कार्रवाई के दौरान थाना स्टेशन गंज नरसिंहपुर, करेली एवं गाडरवारा में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच की गई इस दौरान पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8 पासबुक, 4 एटीएम कार्ड और 9 मोबाइल फोन जप्त किये पुलिस की इस सक्रियता से 1 वर्ष के भीतर 45 लाख रुपए की राशि पर होल्ड लगवाया, वही 53 लाख रुपए खाता धारकों को वापस दिलवाये, जो बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है इस उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा जिले के 10 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारीयों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया! इस सम्मान से पुलिस का मनोबल बढा है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की प्रेरणा मिली है अतः उक्त अच्छे कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक मान. कैलाश मकवाणा ने निम्नांकित पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियो को उत्साह वर्धन हेतु नगद पुरस्कृत किया गया है, थाना प्रभारी करेली से रत्नाकर हिंगवे, रक्षित केंद्र नरसिंहपुर से निरीक्षक किशोर बामनकर व उप निरीक्षक अनिल अजमेरिया, थाना स्टेशनगंज नरसिंहपुर से उप निरीक्षक राहुल सोनकर, रक्षित केंद्र नरसिंहपुर से प्रधान आरक्षक देवेंद्र इसी तरह थाना करेली से प्रधान आरक्षक राजेश बागरी, थाना गाडरवारा से आरक्षक बालकृष्ण रघुवंशी व आरक्षक शिवम पटेल, रक्षित केंद्र नरसिंहपुर से महिला आरक्षक कुमुद तथा थाना स्टेशन गंज नरसिंहपुर से आरक्षक नंदकिशोर पुरस्कृत हुए। पुलिस विभाग ने इन सभी पुलिस कर्मियों की उज्जवल भविष्य की कामना की है