अशोक विश्वकर्मा/गाडरवारा। कांग्रेस के आला कमान के निर्देशों पर प्रदेश के समस्त जिला में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिसमें गाडरवारा उपब्लॉक अध्यक्ष सतीश सैनी, चीचली ब्लॉक से गिरजा शंकर कौरव,और साईखेडा ब्लाक से लखन पटेल,की नियुक्ति की गई है। विधानसभा ब्लाकों के अध्यक्ष बदलने के बाद अब देखना यह होगा कि कांग्रेस के इस बदलाव के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ में कितना खरा उतरेंगे… हालांकि सतीश सैनी सरल, सहज, हंसमुख, निष्ठा वान और एक अच्छे प्रवक्ता के साथ कांग्रेस के सच्चे और ईमानदार काबिल नेताओं में जाने जाते हैं। उनकी जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम है कांग्रेस पार्टी को उनसे कई अपेक्षाए है जिसमें वह खरा उतरेंगे इसमें कोई शक नहीं तीनों ब्लॉक अध्यक्षों की मनोनयन को लेकर कार्यकर्ताओं में बड़ा ही हर्ष और उत्साह है इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता और शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं और बधाइयां प्रेषित की है