नरसिंहपुर। बाल दिवस पर महाकौशल हायर सेकेंडरी स्कूल में नचिकेता बाल मेला–2025 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अजय दुबे (संरक्षक) ने की तथा पं. नीरज महाराज (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद) मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में इंजीनियर विष्णु रावत, श्रीमती किरण दुबे, श्री महेश नेमा, श्री अनिल नेमा, श्री प्रवीण ब्योहार एवं प्राचार्य श्री अरविंद दुबे शामिल हुए।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता मेले का मुख्य आकर्षण रही। बच्चों ने नेहरूजी, रानी लक्ष्मीबाई, रानी अहिल्याबाई, रानी दुर्गावती आदि के रूप में प्रभावी प्रस्तुति दी। साथ ही व्यंजन मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल एवं रचनात्मक प्रदर्शनी ने कार्यक्रम को रोचक बनाया।
अभिभावकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों की व्यापक सहभागिता से नचिकेता बाल मेला–2025 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।