गाडरवारा! नपा अध्यक्ष की नगर वासियों के प्रति जागरुकता से यह स्पष्ट होता है कि नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।कामथ वार्ड की रोड की समस्या बहुत दिनों से थी सीसी सड़क के पैच वर्क निर्माण से न केवल वार्ड वासियों को सुविधा हुई है, बल्कि राहगीरों और बच्चों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई है।वार्ड वासीयों की ओर से अध्यक्ष महोदय और युवा पार्षद चंद्रकांत शर्मा को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। जनता का धन्यवाद देना दर्शाता है कि क्षेत्र के लोग उनके काम की सराहना करते हैं और उनके प्रयासों को महत्व देते हैं।

यह क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम है। आपको बता दे कि कामथ वार्ड में इन दिनों बारिश के कारण वार्ड की सड़क खराब हो गई थी

जिसे राहगीर बहुत परेशान हो रहे थे। चॉइस टेलर से मुरारी नगरिया के निवास तक का मुख्य मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया था नगर पालिका की पेचवर्क की मुहिम शहर में कार्य कर रही थी उसे देख कर वार्ड वासियों ने तत्काल नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा जी को इस रोड के मामले में अवगत कराया तत्काल प्रभाव से नगर पालिका का अमला, रोड पहुंचा, पेच वर्कर कर रोड सुधारा गया, वार्ड वासियों के एक निवेदन पर तत्काल प्रभाव से कार्य करने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष जी एवं युवा पार्षद कामथ वार्ड को धन्यवाद देने वालों में पंडित त्रिलोचन शुक्ला, इमरान खान, मुरारी नगरिया, राशिद कुरैशी, संजू नगरीय,एहफाज खान, मुन्ना गुप्ता, रवि मालवीय, केलाश खनताल,आदि ने आभार माना।
