कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में भावांतर योजना की समीक्षा बैठक संपन्न हुई
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोयाबीन “भावांतर योजना” की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। भावांतर योजना के तहत जिले में तहसील गाडरवारा, सांईखेडा, तेंदूखेडा, गोटेगांव, करेली एवं नरसिंहपुर में इस प्रकार कुल 13 हजार 653 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। भावांतर योजना के अंतर्गत पंजीकृत कृषकों से 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक कृषि उपज मंडी प्रांगण में सोयाबीन की खरीदी की जाएगी। भावांतर योजना में कृषकों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य और मंडी में घोषित मॉडल मूल्य के बीच के अंतर की राशि सीधे कृषकों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरसिंहपुर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) समस्त, उप संचालक कृषि, उपायुक्त सहकारिता, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, जिला विपणन अधिकारी नरसिंहपुर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, समस्त मंडी सचिव एवं कृषि एलाइड अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में बताया गया कि भावांतर योजना के लिए अपर कलेक्टर को नोडल अधिकारी और उप संचालक कृषि को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। भावांतर योजना में मंडीवार नोडल अधिकारी, समिति गठन और निगरानी दल का गठन किया गया है। किसानों के लिए भावांतर योजना के सुझाव/समाधान हेतु जिला स्तर पर हेल्प डेस्क बनाया गया है। हेल्प डेस्क में सहायक संचालक कृषि श्रीमती सीमा डेहरिया मो.नं. 7400983649, स्टेनोग्राफर श्रीमती रश्मि मेहरा मो.नं. 8349087878, कृषि विस्तार अधिकारी श्री रविकुमार मो.नं. 9452232361, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री दीपक सिंह मो.नं. 7804045533 की ड्यूटी लगाई गई है। जिले की सभी मंडियों में भी किसानों की समस्या/शिकायत/विपणन व्यवस्था के लिए भी हेल्पडेस्क गठित किया गया है। नरसिंहपुर मंडी में समस्या/शिकायत हेतु सहायक उप निरीक्षक श्री संदीप राजपूत मो.नं. 9584330726, सहायक उप निरीक्षक सुश्री उषा मरावी मो.नं. 8109521250, सहायक उप निरीक्षक श्री नरेश शर्मा मो.नं. 9981272625, सहायक ग्रेड तीन श्री मोहित मेहरा मो.नं. 8871459121, सहायक उप निरीक्षक श्री गोवर्धन प्रसाद कोल मो.नं. 8827369646, सहायक उप निरीक्षक श्री द्वारका प्रसाद शर्मा मो.नं. 9981853663, सहायक उप निरीक्षक श्री संजीव हिडाउ मो.नं. 7089882663, सहायक उप निरीक्षक श्रीमति विद्या पंथी राघव मो.नं. 9752879202, सहायक उप निरीक्षक श्री सजन सिंह उददे मो.नं. 8770145080 की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार से करेली मंडी में समस्या/शिकायत हेतु मंडी निरीक्षक श्री भाईजी प्रसाद कीर मो.नं. 8827803062, सहायक उप निरीक्षक श्री अमर सिंह तोमर मो.नं. 9977447565, सहायक उप निरीक्षक श्री प्रकाशचंद कोष्टी मो.नं. 7988104688, सहायक उप निरीक्षक श्री कुन्दन सिंह मो.नं. 7987483397, सहायक ग्रेड तीन श्री निकेश निकोसे मो.नं. 6264205206, सहायक ग्रेड तीन श्री राजेश परिहार मो.नं. 9424746410, सहायक ग्रेड तीन श्री सोनेलाल पटेल मो.नं. 8120756487, भृत्य श्री अनिल लोधी मो.नं. 9425857397 की ड्यूटी लगाई गई है। गोटेगांव मंडी में समस्या/शिकायत हेतु सहायक उप निरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार दीक्षित मो.नं. 7089465698, सहायक ग्रेड तीन श्री किशन दुबे मो.नं. 6261455956, सहायक ग्रेड तीन श्री शिवकुमार पटेल मो.नं. 9993333260 की ड्यूटी लगाई गई है। तेंदूखेडा मंडी में समस्या/शिकायत हेतु सहायक उपनिरीक्षक श्री रामकुमार उइके मो.नं. 7000293756, सहायक ग्रेड तीन श्री संजय गोंटिया मो.नं. 8889929808, सहायक उपनिरीक्षक श्री महेंद्र कुमार स्वामी मो.नं. 9893775758, सहायक उपनिरीक्षक श्री हरिमोहन कौरव मो.नं. 7389760623 और गाडरवारा मंडी में समस्या/शिकायत हेतु श्री प्रकाशचंद दुबे सहायक उपनिरीक्षक, श्री ओमप्रकाश पटेल सहायक उपनिरीक्षक, श्री निशांत मानेकर सहायक ग्रेड तीन की ड्यूटी लगाई गई है। जिले की सभी कृषि उपज मंडियों में सीसीटीव्ही कैमरे और किसानों की सुविधाओं हेतु पेयजल व पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बैठक में भावांतर योजना के तहत संबंधित अधिकारियों को सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रत्येक मंडी से प्रातः 11 बजे, दोपहर 2 बजे और सायं 6 बजे तक की प्रगति का प्रतिवेदन भेजने को कहा है।