नेमा समाज के आदिकुल जन्मदाता निमी महाराज जयंती पर प्रातःकाल वाहन रैलीं व सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन आज
नरसिंहपुर । नेमा समाज नरसिंहपुर द्वारा अपने आदि कुल जन्मदाता श्री निमी महाराज की जयंती पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे आज प्रातःकाल 9.30 बजे नगर देवता भगवान नरसिंह मंदिर प्रांगण से विशाल वाहन रैली प्रारन्भ होकर प्रमुख मार्गो का भ्रमण करने उपरांत सुभाष पार्क चौराहा पर समाप्त होगी । रैली मे विशेष रूप से मातृशक्ति भी अपने वाहनो के साथ सम्मलित होगी ।
सायंकाल 4.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक स्थानीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) आडीटोरियम हॉल मे विविध आयोजनों मे भगवान श्रीराम व निमी महाराज की महाआरती व स्तुति, रांगोली प्रतियोगिता, गरबा महारास उत्सव, 10 वर्ष आयु तक के बालक-बालिकाओ का
फैंसी ड्रेस प्रदर्शन (पारंपरिक भारतीय परिधान), सेठ-सेठानी की वेशभूषा मे जोड़ा
(सिर्फ पति-पत्नि सहभागी हो सकेंगे), वरिष्ठजन भी पारम्परिक भारतीय विविध शुभ्र व पारम्परिक भेषभूषाओ मे सम्मलित होंगे ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भजन, गीतगायन, कविता एवं बच्चों के नृत्य आदि भी होंगे । प्रसादी वितरण उपरांत कार्यकम का समापन होगा ।
समस्त कार्यक्रमों मे स्वजातीय बंधुओ, मातृशक्तियो व युवाजनो से पुरुष वर्ग (कुर्ता-धोती-पायजामा)
महिला वर्ग (पारम्परिक साडी – लहंगा चुनरी) इत्यादि शुभ्र वस्त्र धारण कर सपरिवार सहभागी होने का आग्रह समाज के अध्यक्ष एड. रामगोपाल नेमा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक सतीश नेमा “शरद ट्रेडर्स” द्वारा किया गया है ।