नरसिंहपुर। जिले में अवैध कारोबार पर प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खमरिया यात्री प्रतीक्षालय के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना तेन्दूखेडा पुलिस ने घेराबंदी की जाकर एक आरोपी को अवैध देशी कट्टे सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सुमित सिंह लोधी निवासी खमरिया, थाना तेन्दूखेडा पर धारा 25 (1), (ए बी), 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तेन्दूखेडा, निरीक्षक सौरभ पटेल, सहा. उप निरीक्षक शशांक दुबे, प्रधान आरक्षक मनोज, आरक्षक नारायण, कर्मवार, संजय, बहादुर की भूमिका रही।