नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा नौवे दिन मां दुर्गा का पूजन अर्चन कर प्रसादी का किया गया वितरण
गाडरवारा! नवरात्रि पर्व के नौवे दिवस नगर की नव दुर्गा सेवा समिति ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मां दुर्गा का पूजन अर्चन किया सुभाष बार्ड, पुराने बस स्टैंड के पास आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के सदस्यों सहित अनेक भक्तों ने मां के जयकारे लगाते हुए विशेष पूजन संपन्न कराई पूजन अर्चन के उपरांत पुराने बस स्टैंड के समीप विशाल प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए देर रात तक चली इस आयोजन में भक्त जनों ने मां की आराधना कर प्रसादी ग्रहण की समिति की सक्रिय सदस्य शुभम कुचबंदिया, नवीन कुचबंदिया शफीक खान, राकेश कुर्मी सहित अन्य सदस्यों व युवाओं ने मिलकर प्रसादी वितरण में अहम भूमिका निभाई इस अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक माहौल और भक्ति का उल्लास देखने योग्य था इस अवसर पर शुभम कुचबंदिया,नवीन कुचबंदिया (पटेल) ,
शफीक खान, राकेश कुर्मी व समिति के अन्य सदस्यो एवं भक्त जनों के साथ बड़ी मात्रा में श्रद्धालुओं की उपस्थिती रही
