पालीथीन मुक्त नवरात्रि मनाने की अपील।
गाडरवारा। “माई की महापंचायत” प्रतिनिधि मंडल द्वारा अनुविभागीय दंडाधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे से मुलाकात की गई। जिसमें नवरात्रि के पावन पर्व को पालीथीन मुक्त मानने की अपील करते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष नवरात्रि में “माई की महापंचायत” द्वारा शहर की समस्त दुर्गा उत्सव समिति को एक सूत्र में बांधकर अनुकरणीय कार्य किया। साथ ही दुर्गा उत्सव समिति की समस्याओं के लिए प्रशासन सदैव तत्पर है। एवं इस नवरात्रि समस्त दुर्गा उत्सव समिति एक एक पौधे का रोपण जरूर करें। एवं कन्याभोज और भंडारे में लगने वाले जोना पत्तल प्लास्टिक की जगह हरे पत्तो के उपयोग करे। ताकि पालीथीन मुक्त नवरात्रि का यह पर्व मनाया जा सके। साथ ही नवरात्रि में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री रत्नेश मिश्रा एवं “माई की महापंचायत” के साथ पंडालों का निरीक्षण भी किया जाएगा जो भी संस्था अपने पंडाल में डस्टबिन और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे। उन्हें नवरात्रि के सम्पन्न के बाद नगद 5100 रुपए से सम्मानित किया जाएगा। और विशेष स्मृति चिन्ह भी भेंट किए जायेगे। साथ ही उस संस्था को 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में भी विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। इस वर्ष समस्त समिति अपने अपने स्तर में पर ऐसी सकारात्मक पहले करे कि नवरात्रि का पावन पर्व दूसरों को लिए एक मिशाल बने सके।
