ग्राम मऊ में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ साथ 81 कलश स्थापित।
जिला नरसिंहपुर के तहसील गाडरवारा के ग्राम मऊ (घघरौला) जो को गाडरवारा से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, नव दुर्गा उत्सव सेवा समिति निरंतर बहुत वर्षों से मां की प्रतिमा की स्थापना की जाती है, और पिछले कुछ वर्षों से दुर्गा जी की मूर्ति के साथ साथ कलश स्थापना भी की जाती है, इस वर्ष भी नवरात्रि के पवन पर्व पर नव दुर्गा उत्सव सेवा समिति ने 81 कलश स्थापित किए हैं।, आप सभी क्षेत्रवासी ग्राम मऊ में आकर दुर्गा जी के और ज़वारो के दर्शन कर अपना जीवन सफल बनाएं, प्रतिदिन आरती सुबह 8:30 एवं रात्रि 8:30 बजे ढोल नगाड़ों के साथ होती है, आप सभी आकर मां जगतजननी के दर्शन कर 81 कलश जवारों के दर्शन कर अपना जीवन सफल बनाएं।