गाडरवारा। गत दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखाखैरी के छात्रों एवं छात्राओं द्वारा महेंद्र पटेल प्राचार्य के मार्गदर्शन में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत महाराणा प्रताप प्राइवेट आईटीआई गाडरवारा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान वहां चल रहे ट्रेड को बहुत बारीकी से जाना वहां के शिक्षक वीरेंद्र राजपूत ने संस्था का भ्रमण कराया एवं आईटीआई की उपयोगिता के बारे में बताया। इसके अलावा कृषि व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने शक्ति शुगर मिल कौड़िया का भ्रमण किया। शक्ति शुगर मिल के संचालक ऋषि ममार द्वारा छात्रों को पूरे प्लांट के बारे में बताया। वहां पर उपस्थित सभी इंजीनियर ने गन्ने से शक्कर बनने की पूरी प्रक्रिया समझाइए एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम की उपयोगिता बताई। श्री ममार द्वारा बताया गया कि आने वाले भविष्य में व्यावसायिक पाठ्यक्रम की उपयोगिता बहुत अच्छी है एवं इन पाठ्यक्रम में रोजगार की अपार संभावना है। उक्त शैक्षणिक भ्रमण में संस्था के डॉ संदीप कुमार मेहरा, अमित मेहरा व्यावसायिक प्रशिक्षक (IT), सुश्री नीति कौरव व्यावसायिक प्रशिक्षक (कृषि)एवं श्रीमती सुलोचना पटेल उपस्थित रहे
