थाना सांईखेड़ा की नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करीबन 2 लाख 5 हजार रूपये कीमती 10.2 किलोग्राम गांजा व दो मोबाईल सहित 02 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आये
गाडरवारा- उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक श्रीमान डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ ऑपरेशन ईगल क्लॉ ” के तहत जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है ।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना साँईखेड़ा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 9 अक्टूबर को दो आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ 10.2 किलोग्राम गांजा को गिरफ्त में लिया गया ।
दिनांक 09/10/2025 को रात्रि करीब 10/00 बजे सांईखेड़ा पुलिस टीम द्वारा झिकौली तरफ से आते समय सांईखेड़ा झिकौली रोड पर बंद पड़े विनायक ढ़ाबा के सामने दो व्यक्ति खड़े दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें सांईखेड़ा पुलिस टीम द्वारा विनायक ढ़ाबा पर संदेह के आधार पर आरोपी (1) राहुल पिता पप्पू वेलवंशी उम्र 29 वर्ष (2).शिवम पिता जुगराज कहार उम्र 23 वर्ष दोनों नि. ग्राम चांदौन थाना बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम् के कब्जे से 10.2 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमती करीबन 2 लाख 5 हजार रूपये है को समक्ष गवाहान जप्त किया गया । आरोपियों की मौके पर ही विधिवत गिरफ्तारी किया जाकर उनके विरूद्ध थाना सांईखेड़ा में अपराध क्र.350/25 धारा 8,20(b) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष ज्यूडिशियल रिमांड पर प्रस्तुत किया गया ।
विशेष भूमिकाः-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सांईखेड़ा उनि प्रकाश पाठक के नेतृत्व में सउनि सतीश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक भास्कर पटेल, गजराज सिंह ठाकुर, आरक्षक दिनेश पटेल, सुदीप बागरी, हिमांशु वर्मा, शिवकुमार पटेल एवं म.आर. कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही ।
