नरसिंहपुर। *पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीणा के निर्देश पर लगातार नशे के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना तेन्दूखेडा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
• आरोपी : विनोद रघुबंशी निवासी जिला रायसेन
• जप्ती : लगभग ₹ 1 लाख 60 हजार मूल्य की 16 ग्राम स्मैक जप्त।
• वैधानिक कार्यवाही : आरोपी के विरूद्ध धारा 8/ 21 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
👉 *कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया एवं एसडीओपी, तेन्दूखेडा अभिनव मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना तेंदूखेडा निरी सौरभ पटेल, सउनि शशांक दुबे, आरक्षक सतेन्द्र बेन, नारायण मराबी, बहादुर कुशवाहा, कर्मवीर, लखनलाल, सायबर सेल से महिला आरक्षक कुमुद पाठक एवं आरक्षक हेमन्त वाडिबा की सराहनीय भूमिका रही है।