गाडरवारा। गत दिवस साईखेड़ा ब्लॉक की सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे ने बीआरसी संदीप स्थापक के साथ शासकीय प्राथमिक शाला उसराय एवं शासकीय उ मा विद्यालय बम्होंरीकलाँ का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान उसराय मे जनभागीदारी ने निर्मित हुए शौचालय कार्य को विद्यालय विकास मे अहम बताया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई संबंधी जानकारी लेते हुए एफएलएन अभ्यास पुस्तिकाओं, एटग्रेड अभ्यास पुस्तिकाओं के सतत मूल्यांकन के निर्देश दिये। उन्होने बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाये जाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जनशिक्षक सुरेन्द्र राजपूत,शिक्षक हल्केवीर पटैल आदि उपस्थित रहे
