दमोह
में सरपंच के भाई की गोली मारकर हत्याः आरोपी फरार, पुलिस बोली- चुनाव में हार का बदला लेने किया मर्डर
चुनावी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या
दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के शिकारपुरा गांव में चुनावी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हुई, जिसमें देवेंद्र लोधी नामक व्यक्ति को आरोपी मोती लोधी ने गोली मार दी। देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।