भोपाल से तारा चंद्र पटेल की रिपोर्ट मो.9424301511
भोपाल में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक…
भोपाल… सपाक्स पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राजधानी भोपाल में संपन्न हुई बैठक में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत वीना घाणेकर को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष और इंजीनियर पी.एस. परिहार को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया…
प्रदेश अध्यक्ष पी.एस. परिहार का बड़ा बयान…
बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर पी.एस. परिहार ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य…
केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं बल्कि एक सशक्त और पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करना है
परिहार ने स्पष्ट कहा

हम सरकार नहीं बनाएंगे पहले सिद्धांत स्थापित करेंगे ताकि देश और प्रदेश से भ्रष्टाचार मिटाया जा सके…
सरकार बनाना तो आम बात है लेकिन सही सिस्टम के माध्यम से भ्रष्टाचार को समाप्त करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है…
सिद्धांतों और पारदर्शिता पर आधारित राजनीति की दिशा
सपाक्स पार्टी के इस रुख को राजनीतिक जगत में नई दिशा के रूप में देखा जा रहा है..
जहाँ सत्ता से अधिक प्राथमिकता सिद्धांतों ईमानदारी और जवाबदेही को दी जा रही है
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी…
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हीरालाल त्रिवेदी, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर राधेश्याम पाटीदार (कार्यवाहक अध्यक्ष मध्य प्रदेश) लखन शास्त्री (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), सुरेश शुक्ल, पूर्व महासचिव जी.के. माथुर, राहुल राजपूत, विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डी.के. मिश्र, पी.के. मिश्रा, राघवेंद्र मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे…
