विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने नवाब रजा के खिलाफ भरी हुंकार बड़ी संख्या में जनपद मैदान में एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा

नरसिंहपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा जनपद मैदान में एकत्रित होकर महाकौशल शुगर मिल संचालक द्वारा 25/11/ 2025 को एक हिंदू युवा के साथ एक भीड़ को साथ लेकर मारपीट की जाती है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध है इसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा जनपद मैदान में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया गया इस सभा में विभाग संयोजक सुमित ठाकुर ने नवाब राजा पर आरोप लगाये गये कि उनके द्वारा इस घटना को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है और आरोप प्रत्यारोप लगाये रहा है जिससे यह सिद्ध होता है कि नवाब राजा की फैक्ट्री में अनैतिक गतिविधियां चल रही है उस विधर्मी ने बजरंग दल के कार्यकर्ता पर नहीं पूरे हिंदू समाज पर हमला किया। सभा के उपरांत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुभाष पार्क चौराहे से एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन रैली निकल कर कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा। जिसमें मांग की गई की यह घटना सिर्फ मारपीट की साधारण घटना नहीं है यह एक पूरा षड़यंत्र है एक भीड़ को साथ लेकर हिंदू युवा पर हमला किया गया है जो की मॉब लिंचिंग है जिसकी धारा नवाब रजा एवं इस घटना को अंजाम देने वालों व्यक्तियों पर लगाई जाए। हिंदू युवा जयदीप पर जो मामला दर्ज है उसे तुरंत हटाया जाए, मुंगवानी में जिन पुलिस कर्मियों ने जबरदस्ती राजीनामा पत्र लिखवाया, जांच कर उन सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाए, राजस्व विभाग भूमि कि जांच कर अवैध कब्जा तुरंत हटाया, शुगर मिल में जितने भी कर्मचारी बाहर के काम करने आते हैं उनका पुलिस वेरीफिकेशन हो हमें शंका है कि पूर्व में जिस प्रकार सिमी के आतंकी मिल में काम करते पाए गए थे अगर प्रशासन सही से जांच करें तो अवैध रूप से यहां बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान मिलने की आशंका है। किसानों का जो शोषण महाकौशल शुगर मिल प्रबंधन नवाब राजा द्वारा गन्ना 355 रुपए में खरीदा गया है उन सभी किसानों को 375 का ही भुगतान हो। हमारी मागों को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्यवाही करे अन्यथा स्थिति में बजरंग दल उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन कि होगी। ज्ञापन में विभाग मंत्री पंकज श्रीवात्री, , विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष खुमान सिंह पटेल, विभाग संयोजक सुमित सिंह ठाकुर, विभाग सह संयोजक भगवानदास, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल, सुनील श्रीवास्तव, जिला मंत्री रामकुमार पटेल, कोषाध्यक्ष महेश चौरसिया, सह कोषाध्यक्ष तरंग नेमा, सह जिला मंत्री गोपी रजक, बजरंग दल जिला संयोजक अभिषेक पटवा, सहसंयोजक राहुल राजपूत, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राधे साहू, धर्म प्रसार प्रमुख अनंत पांडे, गौ रक्षा प्रमुख मुकेश पटेल, सहगौ रक्षा प्रमुख धर्मेंद्र साहू, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख सुनील जैन, विद्यार्थी प्रमुख पवन सोलंकी, बड़ी संख्या में नगर प्रखंड के कार्यकर्ता, किसान संगठन के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

नरसिंहपुर से तारा चंद्र पटेल की रिपोर्ट