गाडरवारा।ब्रह्माकुमारी गाडरवारा सेवा केंद्र में आज दोपहर 12:00 बजे से “मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता — आवश्यकता एवं चुनौतियाँ” विषय पर विशेष स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नरसिंहपुर जिले की क्षेत्रीय संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी एवं गाडरवारा क्षेत्र की ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी जी क्षेत्र के सम्मानित पत्रकार एवं मीडिया कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा दीपावली एवं हिंदू नववर्ष पर आधारित सुंदर डांस एवं लघु नाटक प्रस्तुति से हुआ। जिसने सभी का मन मोह लिया, इसके पश्चात युवा कलाकारों द्वारा “जनता की अदालत” नामक नाटक के माध्यम से मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता के महत्व एवं समाज में उसकी भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने अपने उद्बोधन में पत्रकारिता में नैतिकता, सत्यता और निष्पक्षता के मूल्यों पर, प्रकाश डाला एवं पत्रकारिता , के माध्यम से लोगों के नजरिए को हर घटना के प्रति सकारात्मक बनाए रदा के लिए घटना को भी सकारात्मक दृष्टि सेz उन तक पहुंचाया जाए इस विषय पर जोर दिया,साथ ही दीपावली का आध्यात्मिक रहस्य सभी को बताया।
ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी जी ने सभी का शब्द सुमन से स्वागत किया।उसके बाद सभी को राजयोग की सुंदर5 अनुभूति कराई गई। ओम शांति सेंटर मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा बताया गया कि अंत में सभी पत्रकार भाइयों को साल एवं सर्टिफिकेट,पोस्टर एवं परमात्मा वरदान से सम्मानित किया गया।एवं उसके बाद सभी ने प्रभु प्रसाद ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया। कार्यक्रम में केंद्र के सभी भाई बहन,नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।और कार्यक्रम का आनंद लिया एवं ब्रह्म भोज का भी सभी ने आनंद लिया।
