भोपाल साकेत नगर स्थित एम्स अस्पताल के पास गुरु तेज बहादुर साहिब गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर…
कीर्तन एवं लंगर का भव्य आयोजन संपन्न हुआ कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गुरु के चरणों में अरदास की…
मुख्य सेवादार हरदीप सैनी एवं भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से लगातार गुरुद्वारा समिति द्वारा लंगर का आयोजन किया जा रहा है…
एम्स में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए निशुल्क भोजन, दवाइयाँ एवं रहने की व्यवस्था भी समिति द्वारा निरंतर की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सेवा ही सच्ची साधना है और इसी भावना के साथ गुरुद्वारा परिवार
इस आयोजन को पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण भाव से करता आ रहा है