गाडरवारा सालीचौका-नर्मदा शुगर मिल(NSM) पोडार गन्ना शुगर उत्पादन के क्षेत्र में लगातार दशकों से अपनी उपलब्धियां को लगातार बढ़ाता आ रहा है।
नर्मदा शुगर मिल की स्थापना से लेकर आज 05दिसम्बर 2025 तक नर्मदा शुगर मिल अपने उत्पादन अपनी गुणवत्ता विश्वसनीयता और अपनी उत्तम कार्यशीलता के साथ ही कृषक बंधुओ अन्नदाताओं के बीच एक आधार स्तंभ के रूप में अपना स्थान बनाया है।
आज 05 दिसम्बर 2025 शुक्रवार को गन्ना पिराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ करते हुए नर्मदा शुगर मिल के संचालक विनीत माहेश्वरी ने सभी कृषक बंधुओ मजदूरों कटाई दारो परिवहनों वालो को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपने संदेश में कहां है कि आप सभी कृषक बंधु जो हमारी नर्मदा शुगर मिल की शाख है।
जिसमें खरीदी मूल्य उत्तरोत्तर वृद्धि आपको लगातार मिलेगी उस वृद्धि के अनुसार ही आपके मूल्य का भुगतान होगा।
साथ ही जो भी बोनस भुगतान है वह भी नियम अनुसार आपको किया जाएगा।
शुगर मिल प्रबंधन ने बताया कि समस्त कृषकों से विनम्र आग्रह है कि वह फैक्ट्री से लगातार संपर्क में रहे और फैक्ट्री के निर्देशों अनुसार ही अपने गन्ने की फसल की कटाई ढुलाई आदि को करें।
साथ ही उन्होंने बताया की फैक्ट्री की इस वर्ष खपत भी बढ़ गई है साथी गन्ने की उपज भी अच्छी है इसके लिए सभी कृषकों ने फैक्ट्री प्रबंधन से जो मार्गदर्शन में प्राप्त कर गन्ना लगाया है वह निश्चित ही बेहतर है।
उक्त अवसर पर विनीत माहेश्वरी के साथ फैक्ट्री के मैनेजिंग डायरेक्टर गन्ना उत्पादक टीम मार्गदर्शक टीम के साथ ही समस्त मिल कर्मचारी अधिकारी गण कृषक बन्धु मौजूद रहे।
उन्होंने कहा है कि सभी कृषक अपने वाहन का संचालन विधिवत नियमानुसार एवं शांतिपूर्वक तरीके से करें।
सड़कों पर किसी भी तरह का कोई अराजकता ना फैले इन सभी चीजों का ध्यान रखें।
वैसे भी नर्मदा शुगर मिल ने नर्मदा शुगर मिल से लेकर ग्राम आडेगांव कला के तरफ डायवर्टेड सीमेंट सड़क का निर्माण किया है।
वहीं ग्राम पोडार से लेकर नर्मदा शुगर मिल तक भी एक डायवर्टेड सड़क का निर्माण किया है।
जिससे कि स्टेट हाईवे नंबर 22 पर गन्ना ट्रालियों का होने वाला दबाव कम होगा।
उपस्थित जनों ने भी शुगर मिल के पिराई सत्र की शुरुआत पर नर्मदा शुगर मिल परिवार को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।