नैतिक मूल्यों के महत्व पर दिया बल
नरसिंहपुर।
माइंडलांसर द्वारा आयोजित ‘शिक्षा नेतृत्व सम्मान’ का आयोजन भोपाल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम बड़ी संख्या में नरसिंहपुर जिले के शिक्षक ऑन और कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। माइंडलांसर की सह-संस्थापक डॉ. निधि मिथिल भंडारे एवं स्नेहल मिथिल भंडारे मनोवैज्ञानिक एवं मनोचिकित्सक ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। विशेष आयोजन में 106 से अधिक प्रतिभागियों ने उपस्थिति दर्ज की, जिनमें 90 से अधिक स्कूलों के प्राचार्य शामिल थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीजीपी सुभाष चंद्र त्रिपाठी एवं डीआईजी भोपाल डॉ. विनीत कपूर रहे। दोनों अतिथियों ने प्रेरणादायी विचारों से उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए शिक्षा में नेतृत्व और नैतिक मूल्यों के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम को अनंत नेशनल यूनिवर्सिटी तथा व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन स्नेहल मिथिल भंडारे ने सौम्यता एवं आत्मीयता से किया। उन्होंने बताया कि माइंडलांसर मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर है और यह केवल छात्रों या अभिभावकों तक सीमित नहीं, बल्कि शिक्षकों, डॉक्टरों, प्रशासकों एवं अन्य पेशेवरों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी समान रूप से सक्रिय है। डॉ. निधि मिथिल भंडारे ने कहा कि “शिक्षा तभी पूर्ण मानी जा सकती है जब शिक्षक और विद्यार्थी दोनों मानसिक रूप से सशक्त, संतुलित और प्रेरित हों। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने माइंडलांसर टीम के इस सार्थक प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन शिक्षा क्षेत्र में नई ऊर्जा और संवेदनशीलता का संचार करते हैं। राव राजन सिंह , मनिंदर भाटिया , घनश्याम सानेसर , हंसारिका सिंह परदेसी के सहयोग के प्रति डॉ निधी मिथिल भंडारे
ने आभार व्यक्त किया।
विदित हो कि माइंडलांसर की सह-संस्थापक डॉ. निधि मिथिल भंडारे राज बाखर परिवार के स्वर्गीय श्री राव राजकिशोर सिंह की सुपुत्री एवं स्नेहल मिथिल भंडारे नातिन हैं ।