विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा नवदुर्गा उत्सव में होने वाले अश्लील गाना गरबा में फूहड़ता को लेकर ज्ञापन सोपा।
नरसिंहपुर। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा सुभाष पार्क चौराहे पर एकत्रित होकर बाइक रैली निकालकर कार्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम अति. पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सोपा जिसमें उनके द्वारा मांग की गई कि पंडालों में शराब सेवन फिल्मी गाने और जो आधार्मिक गतिविधि पर रोक लगाई जाए, विसर्जन के समय जो अश्लील गाने फूहड़ता के गाने डीजे में बजते है शराब पीकर लोग डांस करते है उन पर रोक लगाई जाए, कहीं-कहीं पंडालो में ऐसी मूर्ति विराजमान होती है जो एआई जनरेट या आधार्मिक होती है उस पर भी संज्ञान लिया जाए, नगर में प्रत्येक थाना अंतर्गत जो गरवा होते है उन गरबों में मर्यादा के तहत कार्यक्रम हो, दुर्गा पंडालों के आस-पास असामाजिक तत्वों द्वारा बैठकर शराब का सेवन किया जाता है एवं शहर से लगे ढाबो एंव मंदिरा दुकान के आस पास भी बैठकर शराब का सेवन किया जाता है उस पर रोक लगाई जाये। ज्ञापन में विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष खुमान सिंह पटेल, जिला सह संयोजक कार्तिक नेमा, मुकेश पटेल जिला गौ रक्षा जयराम पटेल, प्रचार प्रसार प्रमुख राधे साहू, सुनील कुमार जैन, प्रखंड अध्यक्ष नन्हा जी पटेल, प्रखंड उपाध्यक्ष महेंद्र पटेल सहसंयोजक कैलाश पटेल, गौ रक्षा प्रमुख अभिषेक दुबे, अर्चक पुरोहित शिवमगुप्ता , नगर मंत्री मोहित सराठे, बाबूलाल पटेल प्रखंड उपाध्यक्ष नीरज कतिया, प्रखंड सह मंत्री यशवंत पटेल मुंगवानी प्रखंड आकाश पटेल, मुकेश ठाकुर, शुभम गुप्ता, गर्वित तिवारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🙏🏻🙏🏻कृपया खबर लगाने का कष्ट करें।