गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम खुरसीपार के शासकीय उ मा विद्यालय में पदस्थ भ्रत्य परषोत्तम मेहरा के शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर विदाई कार्यक्रम का आयोजन स्कूल परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत शिक्षकों द्वारा पुष्प माला से किया गया एवं श्री मेहरा को उपस्थित जनों ने शाल, श्रीफल, विदाभिनंदन पत्र एवं उपहार भेंटकर विदाई दी। कार्यक्रम में साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि श्री मेहरा ने अपने कर्तव्य का पालन पूर्ण जिम्मेदारी से किया। सेवानिवृत्त प्राचार्य राजेश बरसैया ने कहा कि विद्यालय के विकास में श्री मेहरा हमेशा सक्रिय रहे। ग्राम सरपंच मनोज दुबे ने कहा कि श्री मेहरा अपनी बेहतर कार्यशैली से सभी के प्रिय रहे। कार्यक्रम को नगेन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य वक्ताओ ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अवशेष उपाध्याय एवं अंत में आभार प्रदर्शन प्राचार्य पुरषोत्तम पाल ने किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता अशोक भार्गव,सत्यनारायण ढिमोले, सत्यप्रकाश बसेडिया, संतोष तिवारी, मोहन मुरारी दुबे,विश्वसनेही साहू, नरवर सराठे, मंजूला शर्मा, शकुंतला मांझी, प्रसन्न दुबे सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र छात्रायें उपस्थित रहे
