Oplus_16908288
आर्यन ने जीता कांस्य पदक
नरसिंहपुर देशबन्धु। 69वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता गुना में चावरा विद्यापीठ के कक्षा 11वीं के छात्र आर्यन माखीजा ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने जूडो की 90+ किग्रा भार वर्ग स्पर्धा में कांस्य पदक अर्जित कर सम्मान हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य फादर वर्गीस, पीटीआई विनोद नेमा, शिक्षिका विजयश्री विश्वकर्मा, राकेश सोनी, काजल वर्मा तथा जिला जूडो कोच एवं अध्यक्ष अशोक कुमार नामदेव ने आर्यन को शुभकामनाएँ दीं हैं।