ट्रैक्टर ट्राली, रोटर वेटर एवं शातिर मोटर साइकिल चोर गिरोह पुलिस अशोक विश्वकर्मा/ गाडरवारा – पुलिस अध्यक्ष अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा चोरी गया ट्रैक्टर ट्राली, रोटरवेटर
एवं मोटरसाइकिल चोरी के
शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की गई दिनांक 6.9.2025 को प्रार्थी सूरज राय पिता नरेश राय उम्र 35 साल निवासी गुङ बाजार साली चौका थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर में पुलिस चौकी साली चौका रिपोर्ट लेख कराया कि ट्रैक्टर ट्राली प्रार्थी के खेत बसुरिया रोड साली चौका में रखे थे जिन्हें कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया रिपोर्ट पर अपराध धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई मामले की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष के आधार पर संदेही अमित पिता गज्जी उर्फ गज्जू ठाकुर उम्र 22 साल निवासी डंगरयायी थाना बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम
ट्रैक्टर चोरी करने का पूर्ण संदेह होने पर संदेही अभिरक्षा में लेकर शक्ति से पूछताछ
की गई जिसे उक्त ट्रैक्टर ट्राली को उक्त दिनांक को रात्रि प्रार्थी के खालिहान से चोरी करना स्वीकार किया इसी तरह उसने एक किसान के खेत से रोटरवेटर की चोरी करना एवं रेलवे स्टेशन गाडरवारा से एक मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गाडरवारा में प्रकरण पंजीवट होने से आरोपी की निशादेही पर ट्रैक्टर ट्राली कीमती ₹650000 रोटर बेटर कीमती ₹100000 एवं एक मोटरसाइकिल सीटी -100 कीमती ₹25000 कुल कीमती मशरूका ₹ 750000 रुपए बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक के साथ उप निरीक्षक वर्षा धाकड़ सउनी विक्रम परमार प्र आर करण ठाकुर, शिवकुमार नोरिया, रामगोपाल राजपूत, आरक्षक राजेंद्र धाकड़ हरिशंकर पटवा, जमना प्रसाद रजक, हेमराज कुशवाहा ,बालकृष्ण रघुवंशी म आर सोमवती कतिया ,सैनिक राजेश कौरव हेमराज पटेल, सुभाष सोनी की मुख्य भूमिका रही