{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"source_ids":{},"source_ids_track":{},"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
नरसिंहपुर। विद्युत विभाग वरिष्ठ लेखा अधिकारी (जबलपुर वृत्त) मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर के निर्देशानुसार पेंशनरों की समस्याओं के निवारण हेतु दिनांक 25 नवंबर 2025, दिन मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शेड नंबर-6 में विशेष पेंशनर समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में सभी पेंशनर्स एवं पेंशनर्स यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित होकर जीवन प्रमाण पत्र सहित पेंशन से संबंधित अन्य सुविधाओं एवं लाभों का लाभ ले सकते हैं।
नरसिंहपुर जिले के समस्त पेंशनरों से अपील की गई है कि वे अपनी पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु निर्धारित स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। यह अपील पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.एस. पटेल, संरक्षक सुभाष दुबे, कोषाध्यक्ष जी.के. चतुर्वेदी, तथा पदाधिकारी हरप्रसाद कहार, एस.एल. रघुवंशी आदि द्वारा की गई है।
इसके साथ ही पेंशनर्स-डे के उपलक्ष्य में एसोसिएशन का वार्षिक उत्सव दिनांक 17 दिसंबर 2025 को तहसील करेली में आयोजित होगा, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पेंशनरों की उपस्थिति का अनुरोध किया गया है।
उक्ताशय की जानकारी पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य ऋषि कुमार महोबिया द्वारा दी गई है।