नवजात शिशु को छोड़कर महिला हुई फरार
नरसिंहपुर देशबन्धु। एक महिला द्वारा नवजात शिशु को एक व्यक्ति को पकड़ कर लापता हो गई। स्टेशन पर हुई इस घटना को लेकर महिला की तलाश की जा रही है वहीं रेलवे स्टेशन के सभी कैमरों की केबिल खराब होने के कारण महिला की तस्वीर सामने नहीं आ सकी । बताया जाता कि कैमरों की केबिल मरम्मत के गई हुई है। जिससे कैमरा काम नहीं कर रही
इस मामले में जानकारी अनुसार रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक अज्ञात महिला नवजात बच्चे को छोड़कर लापता हो गई। दिल्ली से लौटे एक दंपती को बच्चा सौंपने के बाद महिला बाथरूम जाने का बहाना बनाकर चली गई और वापस नहीं लौटी।
सिवनी जिले के आदेगांव निवासी रामजी डेहरिया अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से लौटे थे और स्टेशन पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला उनके पास आई और बच्चे को पकड़ाकर बाथरूम जाने की बात कहकर वहां से चली गई। स्टेशन प्रबंधक सुनील जाट ने बताया कि नवजात की उम्र लगभग 4 से 5 दिन है। दंपती की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे की है, जबकि दंपती ने सुबह 9 बजे स्टेशन प्रशासन को जानकारी दी। इस मामले की सूचना सिविल थाना और जिला प्रशासन को दे दी गई है। स्टेशन प्रबंधन के अनुसार, स्टेशन पर लगे 36 कैमरे मरम्मत के लिए भेजे गए हैं, जिसके कारण घटना की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं हो सकी है। मामले में आगे की कार्रवाई कलेक्टर के निर्देशानुसार की जाएगी। वही बच्चे को जिला महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपा गया है