गाडरवारा ! जनपद साईखेड़ा की ग्राम पंचायत मेहरागांव में 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक डिजिटल लाइब्रेरी और सामुदायिक आरओ वॉटर फिल्ट्रेशन यूनिट के तहत प्रोटेक्टल हेल्थ इनीशियेटिव का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री राव उदयप्रताप सिंह करेंगे। अतिथि के रूप में नरसिंहपुर नर्मदापुरम लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी और मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुनीता पटेल, जनपद अध्यक्ष डॉ. छत्रपाल सिंह बुटयावत, जिला पंचायत सदस्य ऋचा स्थापक और जनपद सदस्य अजीत पटेल शामिल होंगे।
डिजिटल लाइब्रेरी के जरिए ग्रामवासियों को शैक्षिक और साहित्यिक संसाधनों तक बेहतर पहुंच मुहैया कराएगा। इससे बच्चों, युवाओं मेहरागांव पंचायत कार्यालय।और ग्रामीण विद्यार्थियों को अध्ययन, शोध और जानकारी के लिए आधुनिक संसाधन उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, प्रोटेक्टल वाटर इनीशियेटिव, पीडब्लूआई के तहत आरओ वॉटर फिल्ट्रेशन और सॉफ्टनर यूनिट का शुभारंभ भी किया जाएगा। जिससे ग्रामवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। ग्राम पंचायत मेहरागांव और सुकर्मा फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम ग्रामीण समाज की सक्रिय भागीदारी और स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पहल ग्रामीण युवाओं और बच्चों वे लिए सीखने के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुधार में सहायक साबित होगी। सरपंच माया विश्वकर्मा ने इसे ग्राम की प्रगति औ महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने वाली एक सकारात्मक पहल बताया है।
