समाधान योजना के तहत माफ किया जा रहा सरचार्ज
गाडरवारा संभाग अंतर्गत 70795 बिजली उपभोक्ताओं पर 4153.60 लाख बकाया, सरचार्ज में 848.03 लाख की मिलेगी राहत
ब्यूरो अशोक विश्वकर्मा/ गाडरवारा! संभाग में 70795 बिजली उपभोक्ताओं पर 4153.60 लाख रुपए बकाया है l इसकी वसूली के लिए सरकार ने समाधान योजना 2025- 26 लागू की गई है l इसके तहत उपभोक्ताओं को 848.03 लाख रुपए की सरचार्ज में छुट् दी जाएगी l
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि योजना 28 फरवरी 2026 तक चलेगी l तीन माह से अधिक समय से विलंबित बिलों पर सरचार्ज में भारी राहत दी जा रही है l
योजना दो चरणों में लागू होगी
पहले चरण: 3 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक l इस चरण में 60 से लेकर 100 प्रतिशत तक सरचार्ज माफ किया जाएगा
दूसरा चरण , 1 जनवरी से 28 फरवरी 2026 तक l 50 से 90% तक सरचार्ज पर माफी का प्रावधान
उपभोक्ता को दो भुगतान विकल्प दिए गए हैं
1. एकमुश्त भुगतान करने पर अधिकतम छूट मिलेगी l
2. 6 किस्तों में भुगतान की आसान सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है
योजना में घरेलू, कृषि, गैर-घरेलू और औद्योगिक सभी श्रेणी के उपभोक्ता शामिल है अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता बिजली ऑफिस जाकर संपर्क कर सकते हैं
