गाडरवारा साईखेड़ा-
परीक्षा केंद्र बनबारी पर हाईस्कूल हायरसेकंडरी प्रमाण पत्र परीक्षा निर्विघ्न संपन्न हुई।
जिसमें हाई स्कूल की परीक्षा में 176 विद्यार्थी तथा हायर सेकेंडरी की परीक्षा कक्षा 12वीं में 123 विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
केंद्र पर परीक्षा केंद्रअध्यक्ष के रूप में एस के नागोतिया एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष आशीष पटेल,डीडी वर्मा एवं लिपिक की भूमिका में के.वर्मा एवं राजेश नौरिया ने पूर्ण अनुशासित रूप से परीक्षा संपन्न कराई।
पर्यवेक्षको के रूप में अनुरुद्ध अवस्थी ,लालजी कपाड़िया,सचिन, मिर्धा ,मुकेश कुबरे ,श्रीमती लक्ष्मी कौरव,साधना बिश्नोई,मोती बुनकर,पायल चौबे एवं संध्या चौधरी आदि शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
ज्ञात हो कि बनबारी परीक्षा केंद्र पर सदैव ही परीक्षा आयोजन के वक्त बडी ही सतर्कता से कार्य होता है।
तथा शाला परिसर में चारो और से सुरक्षा बाउंड्री बनी हुई है जिससे बाहरी प्रवेश नही हो पाता है।
केंद्राध्यक्ष ने अपने बेहतर अनुभवों को साझा किया था पर्यवेक्षको और सभी सहयोग कर्ताओ का आभार जताया।