गाडरवारा! दीपावली पर्व का शुभारंभ परमात्मा याद व परमात्मा महा वाक्यों के साथ किया गया दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए गाडरवारा सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका बाल ब्रह्मचारिणी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा सच्ची दिवाली तभी होगी जब हम सभी परमात्मा दीपक के साथ-साथ अपने आत्मा रूपी दीपक को जलने का शुभ संकल्प करें और आत्मिक स्मृति का तिलक लगाए तभी हम उसअयोध्या नगरी में जाने के योग्य बन सकेंगे जहां किसी भी प्रकार का कोई युद्ध नहीं होगा ऐसी सतयुगी दुनिया का निर्माण करने के लिए हमें अपने मन को स्वच्छ साफ रखना होगा इन्हीं शुभ प्रेरणाओं के साथ दीपावली की शुभकामना

दीपावली के पावन पर्व के आध्यात्मिक रहस्य को बताते हुए लघु नाटिका और नृत्य भी प्रस्तुत किए गए जिसमें समस्त ब्रह्मवत्स भाई बहन ने भी उपस्थित रहे नगर के कुछ गणमान्य व्यक्ति इंजीनियर जवाहर शर्मा जी जिन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा यहां जो सच्ची दिवाली का वास्तविक अर्थ समझाया गया जब हम इस अर्थ को यथार्थ रीति समझेंगे तभी हमारे लिए सच्ची दिवाली मानी जाएगी दिवाली पर सफाई करना है तो केवल घर की नहीं बल्कि अपने मन को भी, स्वच्छ बनाना पड़े तभी हम अपने घर में लक्ष्मी का आवाहन कर सकेंगे देवी देवताओं की झांकियां सजा कर देवी दरबार सजाया गया कार्यक्रम के अंत में समस्त भाई बहनों काे देवी देवताओं की झांकियां के साथ रास भी कराया गया, प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया
