नक्सलियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए। मध्य प्रदेश हाक फोर्स के निरीक्षक वीर सपूत शहीद आशीष शर्मा जी को महेंद्र सिंह किलेदार वार्ड की पार्षद संगीता शर्मा पूर्व जल सभापति नगर पालिका परिषद करेली ने शहीद आशीष शर्मा जी के गृह ग्राम बोहानी हाई स्कूल मैदान पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद आशीष शर्मा जी के इतनी कम उम्र में जो मेडल पास रखे थे, उनको देखकर बड़ा गर्व होता है। कि शहीद आशीष शर्मा जी को वीरता पदक के दो, दुर्गम सेवा एवं आंतरिक सुरक्षा के पदप, इतनी कम उम्र में इतने मेडल मिलना बड़े गर्व की बात है।