69 वी राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, देश की 33 राज्यों की टीम शामिल…
ब्यूरो अशोक विश्वकर्मा
गाडरवारा! नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा शहर के रुद्र मैदान में आज अंडर-19 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन परिवहन और स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
इस अवसर पर नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
स्थानीय छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां कार्यक्रम में दी गई वहीं दूसरी ओर
मंत्री ने देशभर से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खिलाड़ी जीत-हार से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करें।
यह प्रतियोगिता 13 से 17 नवंबर तक पांच दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश भर के 33 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
