भोपाल – जागरूकता कार्यक्रम एवं महिला सम्मान समारोह आयोजित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Balsakhivan Foundation द्वारा लेबर एफसी कैंप में रहने वाली महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को महिला अधिकार, बाल अधिकार, कानूनी जानकारी तथा स्वास्थ्य संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में डॉ. दीपा पटेल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं एस.आई. शशि चौबे ने बाल अधिकार, घरेलू हिंसा (Domestic Violence) और महिला अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही एएसआई सोनिया पटेल एवं कॉन्स्टेबल रमिया उइके ने महिलाओं को सुरक्षा और कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया। एडवोकेट श्रद्धा बैरागी और एडवोकेट रोहित कौशिक ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
इस अवसर पर Balsakhivan Foundation की अध्यक्ष श्रृष्टि रघुवंशी, कोषाध्यक्ष शिवकुमारी रघुवंशी, संयुक्त सचिव एडवोकेट रमेश्वर सिंगरौली, तथा NCC Company Limited के प्रोजेक्ट मैनेजर अभय कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। साथ ही फाउंडेशन के सदस्य एवं स्वयंसेवक मयूरी पाटीदार, आरती चौहान, आनबी चौहान, अविरल ठाकुर, विशाल रघुवंशी, सत्यम रघुवंशी और शिवम रघुवंशी भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से लेबर कैंप में रहने वाली महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया।
