गाडरवारा! स्थानीय विद्युत मंडल में शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत स्मार्ट मीटर का काम दिनांक 13/10/25 से प्रारंभ हो गया है इसके अंतर्गत सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे 13 तारीख को यशोदा नगर से कार्य प्रारंभ हुआ है एवं आगामी समय में गाडरवारा शहर में सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे l वर्तमान में लगे मीटरों की रीडिंग मीटर रीडर द्वारा मोबाइल ऐप में पंच की जाती है स्मार्ट मीटर लगने के बाद मीटर की रीडिंग वायरलेस नेटवर्क के माध्यम से सीधे विद्युत विभाग के पास पहुंच जाएगी जिससे बिल में विवाद की संभावना कम होगी उपभोक्ता स्वयं भी अपनी खपत की निगरानी मोबाइल ऐप के माध्यम से कर सकते हैं वर्तमान में गाडरवारा शहर में लगभग 18 हजार उपभोक्ता है जिनके यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे
